holika dahan 2023 shubh mhurat | होलिका दहन 2023 शुभ महूर्त , होलाष्टक प्रारम्भ का समय 

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023

 

प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन भद्रा रहित काल में होलिका दहन किया जाता हैं |होलिका दहन ::

होलाष्टक प्रारम्भ का समय  – सोमवार, 27 फरवरी 2023 को प्रातः सूर्योदय से लग जायेंगे। होली पर ढाल थापने का शुभ समय :-

03 मार्च 2023, शुक्रवार को भद्रा प्रातः 09:11 पर समाप्त हो जायेगी, अतः प्रातः 06बजे  से सायं 06:25 तक ढाल थाप ने का शुभ मुहूर्त हैं |

ढाल (जेल) पिरोने / माला बनाने का समय : – जो होली के एक दिन पहले ढाल पोते हैं, उनको रविवार  05 मार्च 2023 को प्रातः 06:51 से सायं 06:26 के मध्य ढाल पीरो लेनी चाहिए, क्योंकि इस दिन भद्रा नहीं है, अतः पूरा दिन शुद्ध है तथा  भद्रा रहित हैं | जो होली के दिन ढाल पिरोते हैं , उनको सोमवार, 06 मार्च 2023 को सायं 0 4:17 के पहले ही डाल पो लेनी चाहिए।

होलिका दहन होलिका दहन फाल्गुनशुक्ल की प्रदोषव्यापिनी पूर्णिम को भद्रा रहित काल  में करना शास्त्रसम्मत बताया गया है, अतः दिनांक 06 मार्च 2023, सोमवार को होली का त्यौहार  मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा सायं 04:17 से प्रारम्भ होकर अन्तरात्रि 05:16 तक | भूमिलोक की रहेगी, जो कि सर्वथा त्याज्य है। अतः होलिकादहन भद्रा उपरांत अन्तरात्रि के बाद ही करें। यथा:- भद्रायां द्वे न कर्तव्ये श्रावणी रक्षाबंधन फाल्गुनी होलिकादहन तथा श्रावणी नृपतिं हन्ति ग्रामं दहति फाल्गुनी ॥ 

होलिका दहन शास्त्र मत प्राप्त होता है। प्रदोष के समय शुभ समय:- सायं 06:27 से सायं 06:39 तक रहेगा यही होलिका दहन का शुभ समय हैं |

 यहाँ पर भद्रा पुच्छ भी मध्यरात्रि के बाद आ रहा है अतः यह भी निषेध रहेगा। मध्यरात्रि 12:50 से मध्यरात्रि 02:02 तक भद्रा पुच्छ रहेगी। यथा :- भद्रामुखं वर्जयित्वा होलिकायाः प्रदीपनम् । भद्रा मुख —  मध्यरात्रि 02:02 से अंतरात्रि 04:02 तक रहेगा।

क्षेत्रीय परम्परा के अनुसार होलिका दहन करे |

अन्य समन्धित पोस्ट

होली  का प्रहलाद की कहानी

होलिका दहन पौराणिक पूजा विधि 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.