भगवान श्री कृष्ण के प्रसिद्ध मन्दिर दर्शन | Bhgvan Shree Krishn Ke Prsiddh Mndir Drshn

भारतवर्ष में श्री कृष्ण की भक्ति में भक्तो की अटूट आस्था हैं | यहाँ भगवान श्री कृष्ण के भव्य मन्दिर हैं जहाँ भक्त अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु पूजा अर्चना करते हैं , तथा मन में श्रद्धा व भक्ति के बल से   सत्य की राह पर चल कर धर्म की स्थापना करते हैं | भगवान कृष्ण के भक्त देश के कोने – कोने में विद्यमान हैं | भगवान श्री कृष्ण के दिव्य दर्शन में कहीं राधाकृष्ण रूप में , बांके बिहारी रूप में , गिरिराज रूप में , द्वारकाधीश रूप में , जगन्नाथ रूप में , बद्रीनाथ रूप में , गोविन्द देव जी रूप में , श्री नाथ जी रूप में , विट्ठल देवजी रूप में , खाटूश्यामजी रूप में श्री कृष्ण के दिव्य दर्शन किये जा सकते हैं | भगवान के दर्शन का यह छोटा सा प्रयास हैं |

आरती श्रीमद्भगवद्गीता को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे 

श्री राधाकृष्ण के दिव्य दर्शन

भगवान श्री कृष्ण की लीला भूमि मथुरा – वृन्दावन में श्री कृष्ण जी की युगल मूर्ति के दर्शन होते हैं | वृन्दावन में श्री राधा दामोदर जी अत्यंत मनमोहक हैं |

बांके बिहारी जी के दिव्य दर्शन

यह मन्दिर वृन्दावन में हैं यहाँ हजारो श्रद्धालु प्रतिदिन मन्दिर दर्शन  के लिए आते हैं | वृन्दावन बिहारी लाल जी की जय |

वृन्दावन में ही श्री राधा रमण जी का मन्दिर हैं ऐसी मान्यता हैं की शालग्राम शिला से स्वत : प्रकट हुआ हैं | मुरली मोर मुकुट धारण किये अलौकिक रूप में भगवान भगवान युगल रूप में  स्वय विराजमान हैं |

गिरिराज [गोवर्धन पर्वत } रूप में भगवान श्री कृष्ण के दिव्य दर्शन

भगवान श्री कृष्ण की लीलाये अत्यंत लोकप्रिय हैं | उन्हीं में से एक गोवर्धन लीला एक हैं |आज भी गोवर्धन पर्वत की चौदह मील की परिक्रमा होती हैं |

जगन्नाथ की के दर्शन

भगवान श्री जगन्नाथ चार पुण्य धामों में से एक धाम हैं | यहाँ जगन्नाथ जी का बहुत विशाल मन्दिर हैं |यहाँ आषाढ़ शुक्ला दिवतिया को जगन्नाथ जी की रथ यात्रा होती हैं | इस  रथ यात्रा को  देश विदेश में बहुत प्रसद्धि प्राप्त हैं |

श्री नाथ जी रूप  में भगवान कृष्ण के दर्शन

राजस्थान के नाथद्वारा में भगवान श्री नाथ जी का विशाल मन्दिर हैं | यह वल्लभ सम्प्रदाय की प्रसिद्ध पीठ हैं | श्री नाथ जी का नाम स्मरण करने से अत्यंत दुर्लभ से दुर्लभ कार्य भी अति शीघ्रता से सम्पन्न हो जाता हैं | यहाँ के प्रसाद की बड़ी महिमा हैं |

चार भुजा जी केरूप में कृष्ण जी के  दर्शन

भगवान श्री कृष्ण का एक रूप चार भुजा जी रूप भी हैं |इनके दर्शन मात्र से ही जन्म जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा अंत में श्री चरणों में स्थान प्राप्त होता हैं |

श्री कल्याण जी रूप में श्री कृष्ण के दर्शन

डिग्गी कल्याण जी का मन्दिर राजस्थान के टोंक जिले में मालपुरा के पास डिग्गी में स्थित हैं | इस मन्दिर का निर्माण ५६०० वर्ष पूर्व राजा डिगवा ने करवाया था |राजस्थान के अनेक स्थानों से हर वर्ष हजारों श्रद्धालु कल्याण जी के दर्शन के लिये जाते हैं | मन्दिर दर्शन से मन प्रसन्न हो जाता हैं |

खाटू श्याम जी के श्री कृष्ण रूप में दर्शन

इस  मनोरम झाकी के माध्यम से भगवान कृष्ण के प्रति आस्था व विश्वास  से विभिन्न रूपों के दर्शन का सुख़ प्राप्त करना हैं |

बारह ज्योतिर्लिंग भगवान शिव  बारे में पढने के लिए यहाँ क्लिक करे