🕉 जय श्री राम  |  हर हर महादेव
Hindi English
कथाये महात्म्य

राम कथा सुनने की महिमा | Ram Katha Sunane Ka Mahattav

राम कथा सुनने की महिमा  | Ram Katha Sunane Ka Mahattav

राम  कथा सुनने का महत्त्व |

Ram Katha sunne Ka Mahattv

राम कथा सुनने की महिमा तुलसी दास जी कहते हैं राम कथा मन्दाकिनी नदी हैं सुन्दर चित चित्रकूट हैं और सुन्दर स्नेह ही वन हैं जिसमें श्री रामचन्द्र जी विहार करते हैं | श्री रामचन्द्र जी का चरित्र सुन्दर चिंतामणि हैं और संतों की सुबुद्धि रूपी स्त्री का सुन्दर श्रंगार हैं | श्री राम कथा श्री रामचन्द्रजी के गुण समूह जगत का कल्याण करने वाले और मुक्ति धन , धर्म और परम धाम को देने वाले हैं | राम कथा पाप , संताप और शोक का नाश करने वाली हैं |

राम कथा संदेह अज्ञान और भ्रम को हरने वाली कथा हैं | यह संसार रूपी नदी को पार करने के लिए नाव हैं | राम कथा पंडितो को विश्राम देने वाली , सब मनुष्यों को प्रसन्न करने वाली और कलियुग के पापों का नाश करने वाली हैं | राम कथा कलियुग रूपी सांप को मारने वाली मोरनी हैं अर्थात इस कथा से ज्ञान की पाप्ति होती हैं |राम कथा कलियुग में सब मनोरथो को पूर्ण करने वाली कामधेनु गाय हैं और सज्जनों के लिए संजीवनी बूटी हैं | इस संसार में यह अमृत रूपी नदी हैं | राम कथा जन्म मरण के भय का नाश करने हैं |

राम कथा साधू रूप देवताओं के कुल का हित करने वाली माँ दुर्गा के समान हैं | यह  सं समाज रूपी क्षीरसागर के लिए लक्ष्मी के समान हैं और सम्पूर्ण विश्व का भार उठाने के लिए अचल पृथ्वी के समान हैं |यह संसार में यमुनाजी के समान हैं जीवों को मुक्ति देने के लिए काशी के समान हैं | राम कथा श्री रामचन्द्रजी  को तुलसी के समान प्रिय हैं | राम कथा शिवजी को नर्मदा जी के समान प्रिय हैं |यह सब सिद्धियों तथा सुख सम्पति देने वाली हैं | सद्गुण रूपी देवताओ के उत्त्पन और पालन पौषण करने वाली माता अदिति के समान हैं | रामकथा निर्मल कथा हैं |

रामकथा की महिमा अनंत है। राम कथा सुनने स मन निर्मल होता हैं | राम कथा संस्कार, मर्यादा और जीवन जीने की कला सिखाती है| राम कथा पापो , कष्टों , दुखो , संताप और शोक का नाश करने वाली हैं |रामकथा सुनने से प्रभु श्री राम की कृपा मिलती हैं |राम कथा जीवन के दोषों का नाश करती हैं |राम कथा संस्कारित जीवन जीने में सहयोग प्रदान करती हैं |राम कथा सुनने से परिवार में आपसी प्रेम सामंजस्य को बढ़ावा मिलता हैं |जहा राम कथा का पाठ होता हैं वहाँ सभी देवता सपरिवार विराजमान होते हैं | प्रभु श्री राम की कथा आनन्ददायी , फलदायी ,जीवनदायी हैं |

अन्य व्रत कथा

षष्टि देवी की  कथा षष्टि देवी स्तोत्र 

गणेश जी की कहानी 

लपसी तपसी की कहानी 

कार्तिक स्नान की कहानी 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.