पथवारी माता की कहानी [पथवारी माता पथ की धराणी ] | Pathvari Mata ki Kahani

पथवारी माता की कहानी

एक बार पथवारी माता ,पाल और विनायक जी में झगड़ा हो गया | सब आपस में स्वयं को बड़ा बताने लगे | इतने में एक ब्राह्मण का लड़का आया | पाल , पथवारी ,गजानन्द जी ने उसे रोका और कहा , लडके  रुक जा और हमारा न्याय कर | लड़का बोला “ मैं कल वापस आऊंगा तब न्याय करूंगा “ घर आकर लडके ने माँ से कहा , माँ मुझे कल पाल , पथवारी माता , विनायक जी का न्याय चुकाना हैं , तो माँ ने कहा , बेटा सबको बड़ा बता देना |

दुसरे दिन लड़का वहाँ गया और बोला , “ पाल माता आप बड़ी हो , क्यों की हर व्यक्ति आता हैं और स्नान ध्यान करके शुद्ध होकर जाता हैं ,और आप सबकी रक्षा करती हैं | हे पथवारी माता आप सबसे बड़ी हो क्यों की कितने भी तीर्थ , धर्म , ध्यान कर ले पर आपकी पूजा किये बिना उनका कार्य पूर्ण नहीं होता | ‘ आप जीवित को भी तारती हैं और मरने के बाद भी उद्धार करती हैं | “ पथवारी माता पथ की धराणी “ इसलिये आप बड़ी हो | अब विनायक जी से लड़का बोला ‘’ सबसे पहले शुभ काम में आप को ही मनाया जाता हैं ,आप को ध्याये बिना कोई काम सिद्ध नहीं होता हैं “ इसलिये आप बड़े हो |

 

विनायक जी की कहानी पढने के लिये यहाँ क्लिक करे 

 

 

पाल माता , पथवारी माता , विनायक जी भगवान लडके की चतुराई से प्रसन्न हो गये , और बोले लडके तुमने तो हम सबको ही बड़ा कर दिया उसको सुखी रहने का आशीर्वाद दिया और जौके दाने उसके अंगोछे में डाल दिए | लड़का सोचने लगा , “ ये तो घाटे का सौदा रहा , सारा दिन खराब कर न्याय किया और इतने से जौ मिले | उदास मन से घर आकर अंगोछा एक कोने में डाल दिया |

माँ ने अंगोछा उठाया तो उसमे से हीरे मोती बिखर गये | तो माँ बोली बेटा न्याय करके क्या लाया हैं , लड़का बोला माँ कोने में जों पड़ा देख ले | माँ वहाँ गई देखा हीरे मोती का ढेर लगा हैं हीरे मोती जगमगा रहे | माँ अत्यधिक प्रसन्न हो गई | माँ ने बेटे को बुलाया और कहा बेटा आज तो पाल माता , पथवारी माता , विनायक जी भगवान  आज तो हम पर प्रसन्न हुए हैं | माँ बेटे बहुत प्रसन्न हुए |

हे भगवान ! जैसा पाल माता , पथवारी माता , विनायक जी भगवान ने लडके को दिया वैसा सबको देना | कहानी कहने , सुनने ,हुंकारा भरने वालो को सुख़ – समृद्धि , धन – धान्य देना |

शीतला सप्तमी की कहानी [ बासौडा ] पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

चैत्र नवरात्री , नव वर्ष का महत्त्व , व्रत विधि  यहाँ से पढ़े

अन्य समन्धित कथाये

नगर बसेरा की कहानी 

कार्तिक स्नान की कहानी 2 

कार्तिक मास में राम लक्ष्मण की कहानी 

इल्ली घुण की कहानी 

तुलसी माता कि कहानी

पीपल पथवारी की कहानी

करवा चौथ व्रत की कहानी

आंवला नवमी व्रत विधि , व्रत कथा 

लपसी तपसी की कहानी 

 

दशमाता और दियाडा जी की कहानी 

गणेश जी की कहानी 

पीपल पथवारी की कहानी 

लपसी तपसी की कहानी 

शीतला माता शीतला सप्तमी की कहानी 

Related Post