पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में 2025
यह ग्रहण अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलेशिया, एशिया, हिंद महासागर, यूरोप, पूर्वी अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। रूस और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में चन्द्रास्त के समय उपच्छाया का प्रारम्भ दिखाईदेगा। आइसलैंड, अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में उपच्छाया का अन्त चन्द्रोदय के समय दिखाई देगा।
7 सितंबर 2025 रविवार को संपूर्ण भारत में दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण :- यह पूर्ण चंद्रग्रहण भारत के सभी हिस्सों से दिखाई देगा। पूरे देश में ग्रहण की शुरुआत से लेकर अंत तक उपच्छाया सहित ग्रहण के सभी चरण दिखेंगे।
इसका सूतक दोपहर 12। बजकर 57 मिनट पर प्रारम्भ हो जायेगा।
ग्रहण की परिस्थितियाँ (भारतीय मानक समय) :-
उपच्छाया प्रवेश :- रात्रि 08:57,
ग्रहण प्रारम्भ (स्पर्श) :- रात्रि 09:57,
पूर्णता प्रारम्भ :- मध्यरात्रि 11:00।
ग्रहण मध्य :- मध्यरात्रि 11:41,
पूर्णता समाप्त :- मध्यरात्रि 12:23,
ग्रहण समाप्त (मोक्ष) :-मध्यरात्रि 01:27,
उपच्छाया अंत – मध्य रात्रि 2:27
ग्रहण ग्रास मान 1.368
ग्रहण की अवधि 3 घंटे 30 मिनट।
पूर्णता की अवधि 1 घंटे 23 मिनट
पूर्ण चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव। यह घग्रास चंद्र ग्रहण पूर्व भाद्रपद तथा कुंभ राशि में हो रहा है इसीलिए इसके लिए विशेष रूप से चंद्रमा ,
राहु तथा राशि स्वामी शनि देव भगवान का जप करने से उत्तम फल प्राप्त होगा। अन्य राशियों पर ग्रहण का फल इस प्रकार है।
मेष राशि मेष राशि के जातकों को धन लाभ होगा तथा उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे।
वृष राशि वाले रोग तथा शरीर पीड़ा रहेगी।
मिथुन राशि वाले संतान संबंधी गुप्त चिंता रहेगी।
कर्क राशि वाले शत्रु भय साधारण लाभ तथा खर्च अधिक बढ़ेगा।
सिंह राशि वालों को जीवनसाथी संबंधी चिंता रहेगी
कन्या राशि वाले रोग गुप्त चिंता तथा उनका कुछ समय संघर्ष में बीतेगा ।
तुला राशि वालों को खर्च की अधिकता होगी तथा कार्य को बनने में विलंब होगा।
वृश्चिक राशि वाले को कार्य सिद्धि तथा धन लाभ होगा धनु राशि वालों को धन लाभ तथा उन्नति के पद पर अगर सर होंगे मकर राशि वालों को धन का हानि होगी तथा व्यर्थ में यात्राएं करनी होगी कुंभ राशि वाले दुर्घटना शरीर को कष्ट होगा। मीन राशि वालों को धन हानि होगी चिंताएं अधिक सताएगी।
Any post