🕉 जय श्री राम  |  हर हर महादेव
Hindi English
कथाये कहानियाँ भारतीय परम्परा

तुलसी माता की कहानी | Tulsi Mata Ki Kahani Kartik maas

तुलसी माता की कहानी | Tulsi Mata Ki Kahani Kartik maas

 तुलसी माता की कृपा प्राप्त करने वाली बुढ़िया माई की कहानी

कार्तिक महीने में एक बुढिया माई तुलसीजी को सींचती और कहती कि हे तुलसी माता ! सत की दाता मैं तेरा बिडला सीचती हूँ , मुझे बहु दे , पीताम्बर की धोती दे , मीठा मीठा गास दे , बैकुंठा में  वास दे , चटक की चाल दे ,  पटक की मोत दे , चंदन का काठ दे , रानी सा राज दे , दाल भात का भोजन दे ग्यारस की मोंत दे , कृष्ण जी का कन्धा दे | तब तुलसी माता यह सुनकर सूखने लगी तो  भगवान ने पूछा – की हे तुलसी ! तुम क्यों सुख़ रही हो ? तुलसी माता ने कहा कि एक बुढिया रोज आती है और यही बात कह जाती है | में सब बात तो पूरा कर दूँगी लेकिन कृषण का कन्धा कहा से लाऊंगी  | तो भगवान बोले जब वो मरेगी तो में अपने आप कंधा दे आऊगा | तू बुढिया माई से कह देना  |

 

बाद में बुढिया माई मर गई | सब लोग आ गये | जब माई को ले जाने लगे तो वह किसी से न उठी | तब भगवान एक बारह बरस के बालक का रूप धारण करके आये |  बालक ने कहा में कान में एक बात कहूँगा  तो बुढिया माई उठ जाएगी | बालक ने कान में कहा , बुढिया माई मन की निकाल ले , पीताम्बर की धोती ले , मीठा मीठा गास ले , बेकुंठा का वास ले , चटक की चल ले , पटक की मोत ले ,  कृषण जी का कन्धा ले यह सुनकर बुढिया माई हल्की हो गई | भगवान ने कन्धा दिया और बुढिया माई को मुक्ति मिल गई | हे तुलसी माता जेसे बुढिया माई को मुक्ति दी वेसे सबको देना |

 

 

इल्ली घुण की कहानी के बाद तुलसी माता व लपसी तपसी की कहानी सुने

                                                                   ||  जय तुलसी माता की ||

तुलसी माता की कहानी का विडियो यहाँ देखें 

अन्य समन्धित कथाये

कार्तिक स्नान की कहानी 2 

कार्तिक मास में राम लक्ष्मण की कहानी 

इल्ली घुण की कहानी 

तुलसी माता कि कहानी

पीपल पथवारी की कहानी

करवा चौथ व्रत की कहानी

आंवला नवमी व्रत विधि , व्रत कथा 

लपसी तपसी की कहानी 

 

 

 

 

 

2 Comments

  1. Akash Pandey on November 25, 2020

    Hii

    Reply
  2. Hari on October 30, 2024

    Tulsi maiya

    Reply

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.