🕉 जय श्री राम  |  हर हर महादेव
Hindi English
आरती भारतीय परम्परा

ॐ तनोट माता जी की आरती ॐ | TANOT MATA JI KI AARTI

ॐ तनोट माता जी की आरती ॐ  | TANOT MATA JI KI AARTI

तनोट माता मन्दिर

तनोट माता मन्दिर  जैसलमेर से 130 किलोमीटर दुर भारत – पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित हैं | यह मन्दिर 1200 साल पुराना हैं |1965 की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना की तरफ से गिराये गये करीब 3000 बम में से लगभग 450 बम मन्दिर परिसर में गिरे उनमें से एक भी बम नहीं फटाऔर तभी से तनोट माता मन्दिर की पूजा व देखभाल का जिम्मा सीमा सुरक्षा बल के भारतीय सैनिको ने ले रखा हैं | तनोट माता भरतीय सीमा व सीमा पर तैनात सैनिको की रक्षा करती हैं , व भारतीय सैनिको की व हम सब की आस्था का केंद्र हैं | माता के चमत्कार के साक्षी स्वयं पाकिस्तानी सैनिक भी हैं | भारतीय सैनिको द्वारा गाई जाने वाली तनोट माता की आरती गाकर हम सब अपने देश व देश के सैनिको कि विजय व दीर्घायु की  कामना करते हैं |

ॐ तनोट माता जी की आरती ॐ

ओम जय तनोट ईश्वरी मैया जय तनोट ईश्वरी

  ज्वाला जय तनोट ईश्वरी

मैया जी को जों नर  ध्याते श्री अम्बाजी को

जों कोई सेवक ध्यावे उनकी विपत्ति हरी

ओम जय तनोट ……..

धोरा आगे मन्दिर आपरो शोभा अति भारी

मन्दिर आगे सागर देवता अंधर खड़ी

ॐ जय तनोट ………

सन उन्नीस सौ पैसठ में हमको जान पड़ी

शरण आई जब फौजा देवल रक्षा करी

ओम जय तनोट ……..

दुश्मन हम पर बार – बार घात करी

कृपा भई देवल की तोपा उलट पड़ी

ओम जय तनोट ………..

हिन्दू ध्यावे सब युग ध्यावे जिन पर दया करी

हम मन मिल गुण गावे श्री चरना में शीश धरी

ओम जय तनोट ………

   

अन्य व्रत कथाये

सरस्वती माँ की आरती 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.