नानण माता जी की आरती

Nanan Mata Ji Aarti

ॐ जय नानण माता , मैया जय नानण माता

कुल रक्षक देवी सुख -सम्पति दाता

ॐ जय नानण माता , मैया जय नानण माता

मैं जननी जगदम्बा बन्धु  पिता – माता

मैया  बन्धु पिता- माता

तू ही सज्जन – सहाई , भक्ति मुक्ति दाता

ॐ जय नानण माता , मैया जय नानण माता

भैरव नाद बजावत , झूम -झूम गाता

मैया झूम – झूम गाता

ॐ जय नानण माता , मैया जय नानण माता

स्वर्ण थाल कर आरती जन – जन सुख पाता

ॐ जय नानण माता , मैया जय नानण माता

नन्दा – जया – ब्राह्मणी , नन्दराणी  माता

मैया जय नन्द राणी माता

नान्द ग्राम में विराजत , मन्दिर शुभदाता

ॐ जय नानण माता , मैया जय नानण माता

ॐ स्वरूप निरंजनी भव निधि की त्राता

मैया भव निधि की त्राता

जो कोई तुझको ध्यावे , रिद्धि – सिद्धि धन पाता

ॐ जय नानण माता , मैया जय नानण माता

Categorized in: