dshmata vrat katha 3 | दशमाता व्रत कथा 3 | दशमाता की कथा 3

 

dshmata vrat katha

दशमाता व्रत कथा 3

एक पेड़ पर चिड़िया पक्षियों का जोड़ा रहता था | उनके कोई संतान नहीं थी | दुसरे पक्षी को बाँझ कहकर ताने मारते थे |

चिड़ा व चिड़िया बच्चे न होने के कारण बहुत दुखी रहती थी | एक दिन चिड़िया अन्य पक्षियों के तानो का मन में स्मरण करते हुए दुखी होकर अकेली नदी पर पानी पीने गई | वहा पर कुछ स्त्रियां दशामाता व्रत का डोरा ले रही थी | उनका एक डोरा बच गया था | उनके पास एक डोरा बच गया | जिसे वह डोरा दे देती लेकिन कोई नहीं था |तभी उन्होंने सोचा की इस चिड़िया के गले मैं इस डोरे को बांध देते है | यह यहाँ रोज आकर कथा सुन लिया करेगी | उन्होंने चिड़िया से पूछा तो चिड़िया ने हामी भर ली | स्त्रियों ने चिड़िया को पूजन की विधि दी | | स्त्रियों के कहे अनुसार उन्होंने चिड़िया के गले मैं दशामाता का डोरा बांध दिया और उसे समझा दिया की तुम रोज नो दिन तक यहाँ आकर कहानी सुन लिया करो | दसवे दिन इक्कीस गहु के दाने लाकर उनमे से एक दाना दशामाता के नाम से नदी मैं डाल देना और बाकि 10 दाने तुम खा लेना | चिड़िया ने स्त्रियों के कहे अनुसार नो दिन तक नियमपूर्वक दशामाता की कहानी सुनी | दसवे दिन स्त्रियां द्वारा बताई विधि के अनुसार डोरा एव एक गहु का दाना नदी मैं डालकर दाने खा लिए |

दशमाता व्रत करने से कुछ दिनों में ही उस चिड़िया के भी बच्चे हो गए |  चिड़ा और चिड़िया बहुत प्रसन्न हुए |दुसरे पक्षियों को भी बड़ा आश्चर्ये हुआ की इसे तो बच्चे होते ही नहीं थे | अब बच्चे कैसे होने लगे ? वह चिड़िया बोली -‘ जब मुझे बच्चे नहीं होते थे तो सब मुझे बाँझ कहकर मेरा तिरस्कार करते थे | अब मुझे दशामाता के आशीर्वाद से बच्चे हुए |चिड़ियों के पूछने पर उसने दशामाता का डोरा लेने व व्रत करने की विधि सब पक्षियों को बता दी | तब से जंगल में सरे पक्षी दशमाता का व्रत करने लगे |

दशमाता व्रत कथा 2 

दशमाता व्रत कथा नल दमयन्ती की कथा 

 

दशमाता और दियाडा जी की कहानी 

गणेश जी की कहानी 

पीपल पथवारी की कहानी 

लपसी तपसी की कहानी 

शीतला माता शीतला सप्तमी की कहानी 

Related Post