दशामाताजी की कहानी
एक सेठ-सेठानी थी। उसके दशामाता का नियम था। वो रोज कहानी कहती और हंस को मोती चुगाती थी।
एक दिन मोती नहीं थे। वह पड़ोसन से मुट्ठी भर मोती लाई और कहा कि कल वापस दे दूंगी। वह रात को सोई तो नींद नहीं आई। सोचने लगी कि कल के मोती कहां से लाऊंगी और पड़ोसन को मोती कैसे दूंगी। इसी चिंता में सो रही थी।
रात को माताजी पधारे और कहा कि चिंता मत करो। सुबह तुम्हारे घर के बाहर बाड़े में एक पेड़ उगेगा। सवा पहर दिन निकलते ही मोती झरने लगेंगे। उसी में से पड़ोसन के मोती दे देना।
सुबह वह जगी और बाहर देखा तो छोटा सा पेड़ उगा हुआ था। सवा पहर होते ही मोती झरने लगे। मोतियों का ढेर लग गया। उसने साजला भरकर मोती पड़ोसन को दे दिए।
पड़ोसन ने पूछा कि इतने मोती कहां से आए? उसने कहा कि दशामाता ग्याड़ा बावजी की कृपा से मोतियों का झाड़ लग गया है।
वह पड़ोसन राजा के पास गई और कहा कि उस सेठानी के घर मोतियों का झाड़ लगा है, सो वह राजदरबार में होना चाहिए।
राजा ने मोतियों का झाड़ मंगवा लिया और मेले में लगा दिया। पेड़ पर मोती झरने की जगह कांटे ही कांटे हो गए। पूरे महल में कांटे हो गए।
राजा ने उस पड़ोसन को बुलाया और पूछा कि यह क्या हुआ? पूरे महल में कांटे हो गए।
उसने कहा कि मैं क्या जानूं, यह तो वो डोकरी ही बताएगी।
उस डोकरी को बुलाया और कहा कि तुम्हारे यहां तो मोती झरते हैं, तो यहां कांटे कैसे हो गए?
उसने कहा कि मैं तो निर्धन हूं। दशामाता का झाड़ आपको नहीं खटिया, सो आपने मंगवा लिया।
डोकरी ने हाथ जोड़कर कहा, हे दशामाता! मैं को सत मन से टूटा हो तो यह कांटा मेट करो और मोती खेर दो।
माताजी की कृपा से वह कांटा मेट हो गया और मोती झरने लगे।
राजा ने वह झाड़ उसको वापस दे दिया और बहुत धन भी दिया। उसके घर में बहुत धन-धान्य हो गया और खूब आनंद-मंगल हो गया।
**हे दशामाता! माता उसको टूटा, वैसा सबको टूटना। मेरे को भी टूटना और मेरी भी चिंता दूर करना।**
जय दशामाता की!
जय ग्याड़ा बावजी की!
जय हो।
।
ANY KAHANIYA