🕉 जय श्री राम  |  हर हर महादेव
Hindi English
उपवास कथाये कहानियाँ

अधिकमास मासिक महाशिवरात्रि 2022 इस व्रत को करने से होती हैं सभी मनोकामनाये पूर्ण | ADHIKMAS MASIK MAHASHIVRATRI 2020

अधिकमास मासिक महाशिवरात्रि 2022  इस व्रत को करने से होती हैं सभी मनोकामनाये पूर्ण | ADHIKMAS MASIK MAHASHIVRATRI 2020

अधिकमास मासिक महाशिवरात्रि 2020 इस व्रत को करने से होती हैं सभी मनोकामनाये पूर्ण

अधिकमास महाशिवरात्रि का विशेष महत्त्व हैं हर तीन वर्ष में एक बार अधिक मास आता हैं जिसे मल मास पुरषोत्तम मास के नाम से जाना जाता हैं इस मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं | भगवान विष्णु ने कहा जो भी व्यक्ति अधिक मास में मेरी पूजा, उपासना और आराधना करेगा उसे वे प्रसन्न होकर अपना आर्शीवाद प्रदान करेंगे और सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूर्ण करेंगे. मैं सभी कामनाओं को पूर्ण करने वाला अधिकमास महाशिवरात्रि व्रत का वर्णन करती हूँ | सभी व्रतो में श्रेष्ट यह  व्रत हैं | इस व्रत को करने से विवाह योग्य कन्या को उत्तम वर , उत्तम गुण , रूप सौन्दर्य तथा स्त्रियों को अनेक गुण वाली सन्तान , सुवर्ण , वस्त्र ,और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं | तथा पति पत्नी का कभी वियोग नहीं होता तथा अंत में शिव लोक में निवास करते हैं | यह व्रत एश्वर्य को प्रदान करने वाला हैं | जिस घर के स्त्री पुरुष इस मासिक महाशिवरात्रि व्रत को करते हैं उस घर में हमेशा भगवान शंकर तथा माँ पार्वती की कृपा रहती हैं |

व्रत विधि —- अधिकमास महाशिवरात्रि के दिन प्रात: स्नानादि से निर्वत हो , पंच गव्य तथा चन्दन मिश्रित जल से गौरी और भगवान शिव , और शिव परिवार को स्नान कराकर ,धुप ,दीप ,नैवैध्य तथा नाना प्रकार के पुष्प और फलों के द्वारा उनकी पूजा करे | इसके बाद अंग पूजा करे —-

ॐ पाटलाये नम: , ॐ शम्भवे नम; , ऐसा कहकर पार्वती और शम्भु के चरणों की , त्रियुगाये  नम: , ॐ शिवाय नम: , से दोनों गुल्फों की , विजयाये नम: , ॐ भद्रेस्र्व्राय नम; , से दोनों जानुओ की , ॐ ईशान्ये नम:  , ॐ हरिकेशाय नम: , से कटी प्रदेश की , ॐ कोटव्ये नम: , ॐ शूलिने नम: , से कुक्षियों की , ॐ मंगलाय नम: , ॐ शिवाय नम: , से उदर की , ॐ उमायै नम: , ॐ रुद्राय नम: , से कुचद्वय की , ॐ अनन्ताये नम: , ॐ त्रिपुरघनाय नम: , से दोनों हाथो की पूजा करे |ॐ भवान्यै नम: , से दोनों के कण्ठ की , ॐ गौर्यै नम: , ॐ हराय नम: , से दोनों के मुख की तथा ॐ ललिताय नम: , ॐ सर्वात्मने नम: से दोनों के मस्तक की पूजा करे | दिन में एक समय भोजन अथवा फलाहार करे |श्रद्धा अनुसार दान पूण्य करना चाहिए |

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.