वैशाख पूर्णिमा

 

एक बार द्वापर युग के समय माता यशोदा ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा की हे पुत्र तुम इस संसार के पालनकर्ता  हो मुझे ऐसा कोई उपाय बताओ जिससे मृत्यु लोक में किसी भी स्त्री को विधवा होने का भय न हो और न ही उसे निसंतान होने का दुख रहे। तब भगवान श्री कृष्ण ने अपनी मां से कहा कि मैं आपको एक ऐसे ही व्रत के बारे में विस्तार से बताता हूं। सौभाग्य प्राप्ति के लिए हर महिला को 32 पूर्णमासी तक इस पावन व्रत को करना चाहिए, इससे संतान और सौभाग्य की रक्षा होती है।
कांतिका नामक नगर में राजा चंद्रहास्य राज करता था। उसके नगर में एक धनेश्वर नामक का ब्राह्मण भी अपनी पत्नी सुशीला के साथ रहता था। इनके घर में किसी प्रकार के धन संपत्ति की कोई कमी नहीं थी। लेकिन, ब्राह्मण का कोई संतान न था, जिसके कारण दोनों पति-पत्नी बहुत दुखी रहते थे। एक बार उस नगर में एक साधु आता है, जो सभी घरों से भिक्षा मांग कर गंगा नदी के किनारे भोजन कर जीवन यापन करता था। लेकिन वह साधु धनेश्वर के घर भिक्षा मांगने नहीं जाता था।

यह देखकर सुशीला और धनेश्वर बहुत दुखी हुए और जाकर उस साधु से पूछे की आप सभी घरों से भिक्षा लेते हो लेकिन हमारे घर नहीं, ऐसा क्यों साधु महाराज? तब साधु ने कहा कि तुम निःसंतान हो और ऐसे घर से भिक्षा ले यह व्रतअन्न के समान होता है। मैं पाप का भागीदार नहीं बनना चाहता इसलिए तुम्हारे घर से भिक्षा नहीं लेता हूं। यह सुन धनेश्वर बहुत दुखी हो जाता है और साधु से पूछता है कि ऐसा कोई उपाय बताएं जिससे मुझे भी संतान सुख की प्राप्ति हो। तब साधु ने उस दंपत्ति को सोलह दिन तक मां चंडी के पूजन का सलाह दिया। जिसके बाद धनेश्वर और उसकी पत्नी ने ऐसा ही किया।

धनेश्वर व उसकी पत्नी के आराधना से प्रसन्न होकर मां काली प्रकट हुई और सुशीला को गर्भवती होने का वरदान दिया और कहा कि प्रत्येक पूर्णिमा को दीपक जलाएं, ऐसे ही सभी पूर्णिमा को दीपक की संख्या बढ़ाती जाना, जब तक 32 दीपक न हो जाएं। माता के आशीर्वाद के फल स्वरूप सुशीला गर्भवती हुई। काली माता के कहे अनुसार वह दीपक जलाती रही। मां काली के कृपा और आशीर्वाद से दंपति के घर एक पुत्र ने जन्म लिया। जिसका नाम धनेश्वर और सुशीला ने देवदास रखा।

 

देवदास जब बड़ा हुआ, तो धनेश्वर ने उसे विद्या ग्रहण करने के लिए काशी भेजा। काशी में देवदास के साथ एक अजीब दुर्घटना घटी, जिसके कारण धोखे से देवदास का विवाह हो गया। जब देवदास ने बताया कि वह अल्पायु में है, फिर भी उसका विवाह जबरदस्ती करवा दिया गया। कुछ समय बाद जब काल देवदास के प्राण लेने आया, तो काल देवदास का प्राण नहीं ले पाया। तब काल ने यमराज से कहा कि वह देवदास के प्राण लेने में असमर्थ है। जिसके पश्चात यमराज ने इसके पीछे का कारण जानने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती के पास गया। तब मां पार्वती ने माता काली (कालरात्री पूजन विधि) के वरदान के वृतांत को सुनाया और कहा कि ब्राह्मण दंपत्ति ने पूर्णिमा का व्रत रखा था, इसलिए काल देवदास का कुछ बिगाड़ नहीं पाया। तभी से कहा जाता है कि पूर्णिमा के दिन व्रत करने से काल से मुक्ति मिलती है और भगवान सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

वैशाख पूर्णिमा की यह कहानी आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही सनातन धर्म के लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें Hindusfestivals से

Categorized in: