🕉 जय श्री राम  |  हर हर महादेव
Hindi English
Shubh muhurat व्रत विधि

रक्षाबंधन 2027: दिन, दिनांक एवं शुभ मुहूर्त Raksha Bandhan 2027 Date, Day & Shubh Muhurat

रक्षाबंधन 2027: दिन, दिनांक एवं शुभ मुहूर्त Raksha Bandhan 2027 Date, Day & Shubh Muhurat

 रक्षाबंधन 2027: दिनांक एवं शुभ मुहूर्त

 

रक्षाबंधन का त्योहार सावन शुक्ल पूर्णिमा को भद्रा रहित समय में मनाया जाता है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार रक्षाबंधन अपराह्न काल में करना श्रेष्ठ माना गया है। यदि अपराह्न काल उपलब्ध न हो तो प्रदोष काल में भी रक्षाबंधन किया जा सकता है।

 

सावन शुक्ल पूर्णिमा इस वर्ष 2027 में 17 अगस्त, मंगलवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन पूर्णिमा तिथि दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए राखी बांधने के लिए भद्रा का कोई दोष नहीं रहेगा।

 

रक्षा सूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त

 

* राखी बांधने का शुभ समय: प्रातः 5 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

 

* लाभ का चौघड़िया: प्रातः 10 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।

 

* अमृत का चौघड़िया: दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से दोपहर 2 बजकर 9 मिनट तक। (पूर्णिमा 12:58 तक ही है, इसलिए इस अवधि में केवल 12:58 तक ही राखी बांधें।)

 

* अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।

 

पूर्णिमा तिथि एवं भद्रा काल

 

* पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 16 अगस्त 2027, सुबह 10 बजकर 28 मिनट।

 

* पूर्णिमा तिथि समाप्त: 17 अगस्त 2027, दोपहर 12 बजकर 58 मिनट।

 

* भद्रा समाप्त: 16 अगस्त 2027 की रात्रि 11 बजकर 45 मिनट के आसपास।

 

* सूर्योदय: प्रातः 5 बजकर 59 मिनट।

 

श्रवण पूजन एवं सूंड मांडना: मंगलवार 17 अगस्त 2027 को प्रातःकाल 5 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। इस अवधि में श्रवण पूजन एवं संबंधित धार्मिक परंपराएं की जा सकती हैं।

 

 

नोट: चौघड़िया समय जयपुर के सूर्योदय-सूर्यास्त के आधार पर गणना किया गया है। अलग-अलग पंचांगों

में कुछ मिनट का अंतर संभव है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.