13 अप्रेल 2021 मंगलवार
चैत्र प्रतिपदा युगादि तिथि हैं | अनेक ऋषियों का जन्म दिन हैं | आर्य समाज का स्थापना दिवस हैं | चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से कई भारतीय संवत्सर प्रारम्भ हो रहे हैं | सृष्टि संवत , वामन संवत , राम संवत आदि | चैत्र नवरात्रि का प्रारम्भचैत्र नवरात्रि 2021 व्रत, पूजन विधि महत्त्व, घट स्थापना मुहूर्त | Navratri Pujn Vidhi Ghatasthapana Muhurat 2021
13 अप्रेल 2021 मंगलवार
प्रतिपदा को भारत के कुछ भागों में गुडीपडवा भी कहा जाता हैं | इस दिन प्रात: काल नीम की कोपलो के साथ गुड और काली मिर्च का सेवन किया जाता हैं जिससे वर्ष भर तक स्वास्थ्य ठीक रहता हैं |
घट – स्थापना शुभ मुहूर्त
पंडित विष्णु पुरोहित शास्त्रीजी के अनुसार : – शुभ मुहूर्त – 09 बजकर 19 मिनट से दोपहर 02 बजकर 03 मिनट तक – चर – लाभ – अमृत
अभिजित दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक घट स्थापना का श्रेष्ठ मुहूर्त हैं |
नवरात्रि व्रत विधि –
जनमेजय ने पूछा – हे मुनिश्रेष्ठ ! नवरात्र व्रत करने का क्या फल हैं और किस विधि का पालन करना चाहिए ?
व्यासजी बोले – राजन ! चैत्र और आशिवन नवरात्रि के पवित्र महीने में भक्तिपूर्वक यह पूजा करनी चाहिए | अमावस्या के दिन ही सभी सामग्री एकत्रित कर लेना चाहिए |उस दिन एक ही बार भोजन करना चाहिए |
किसी समतल पवित्र भूमि पर मंडप बनवाये |
पाद्य , अर्ध्य , और आचमन से ब्राह्मण पूजन करना चाहिए | यथा शक्ति वस्त्र और आभुषण अर्पित करे | यदि आप सम्पन्न हैं तो कृपणता ना करे |
विद्वान् ब्राह्मणों के द्वारा ही पूजन करवाना चाहिए |देवी पाठ करने के लिए ब्राह्मणों के विषय में कहा गया हैं – नौ , पांच , तीन , अथवा एक ही ब्राह्मण का वरण करे |
वेदी पर रेशमी वस्त्र से आच्छादित सिंहासन स्थापित करे |
उस पर भगवती जगदम्बा की प्रतिमा स्थापित करे | माँ भगवती की चार भुजाये हो , हाथों में आयुध विराजमान हो , नन्दा तिथि अर्थात प्रतिपदा में हस्त नक्षत्र हो तो उस समय का पूजन उत्तम माना जाता हैं |
राजन ! पहले दिन उत्तम विधि से किया हुआ पूजन मनुष्यों की अभिलाषा पूर्ण करने वाला होता हैं |हवन करने के लिए त्रिकुंड बनाना चाहिए अथवा उत्तम वेदी भी बनाई जा सकती हैं |किन्तु वह भी त्रिकोण ही हो |
दिव्य वस्त्र आभुष्ण स्वादिष्ट भोजन मीठे व्यंजनों से कुमारी कन्याओं का पूजन करना चाहिए | पहले दिन एक की पूजा करे , फिर क्रमश एक एक बढ़ती जाये | दुसरे दिन दो , तीसरे दिन तिन , चौथे दिन चार , पांचवे दिन पांच , छठे दिन छ: इसी तरह नवें दिन नौ कन्याओं का पूजन करना चाहिए | जिस को विद्या , विजय , राज्य सुख पाने की अभिलाषा हो वह सम्पूर्ण कामना पूर्ण करने वाली भगवती कल्याणी की निरंतर पूजन करना चाहिए |
शत्रुओ का नाश करने के लिए भगवती ‘ कालिका ‘ की भक्ति पूर्वक आराधना करनी चाहिए |
भगवती ‘ चण्डिका की पूजा से एश्वर्य एवं धन की पूर्ति होती हैं | राजन ! किसी को मोहित करने , दुःख दरिद्रता को दूर करने , किसी भी क्षेत्र में विजय की अभिलाषा रखने वालो को सदैव माँ शाकम्भरी का पूजन करना चाहिए | |
किसी दुस्कर कार्य को करने , किसी शत्रु का नाश करने के लिए माँ भगवती दुर्गा का सदैव पूजन करना चाहिए |
यदि भक्ति पूर्वकविधि पूर्वक श्रद्धा विश्वास से नवरात्र व्रत कर ले तो सम्पूर्ण पापों का नाश स्वत: ही हो जाता हैं |
चैत्र शुक्ला प्रतिपदा का महत्त्व
ब्रह्मपुराण के अनुसार ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण इसी दिन सूर्योदय होने पर प्रारम्भ किया था |
सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित कर विक्रम संवत की शुरुआत की थी |
शक्ति और भक्ति के नौ दिन अर्थात नवरात्र स्थापना का पहला दिन यही हैं , प्रभु राम के जन्म दिन रामनवमी से पूर्व नौ दिन उत्सव मनाने का प्रथम दिन |
सिख परम्परा के दुसरे गुरु अंगदेव का जन्म दिवस |
वसन्त ऋतू का आरम्भ वर्ष प्रतिपदा से ही होता हैं , जों उल्लास उमंग ख़ुशी तथा चारों और पुष्पों की खुशबु फैली होती हैं |
फसल पकने का प्रारम्भ यानि किसान की मेहनत का फल मिलने का समय भी यही होता हैं |
इस दिन किसी भी कार्य को करने में मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती क्यों की ये सम्पूर्ण नौ दिन अति शुभ माने गये हैं |
माँ अम्बेजी की आरती पढने के लिए यहाँ क्लिक करे
शारदीय नवरात्रि पूजन, घट स्थापना विधि , महत्त्व व्रत विधि पढने के लिए यहाँ क्लिक करे
नवरात्र स्थापना व्रत विधि , पूजन विधि
नमो देव्यै महामुर्त्ये सर्वमुर्त्ये नमो नम: |
शिवाये सर्वमागंल्ये विष्णु माये च ते नम: ||
त्वमेव श्रद्धा बुदधिस्तवं मेधा विधा शिवंकरी |
शांतिर्व़ाणी त्व्मेवासी नारायणी नमो नम: ||
सम्पूर्ण कामना पूर्ति के लिए माँ कल्याणी की निरंतर पूजा करे |
शत्रु नाश के लिए भगवती ‘ कालिका ‘ की भक्ति पूर्वक आराधना करे |
एश्वर्य व धन की पूर्ति के लिए ‘ भगवती चण्डिका ‘ की पूजा करे |
किसी को मोहित करने , दुःख – दरिद्रता को दुर करने , संग्राम में विजय पाने के लिए ‘ भगवती शाम्भवी की सदा पूजा करनी चाहिए |
कठिन कार्य सिद्धि के लिए ‘ भगवती दुर्गा ‘ की पूजा करनी चाहिए |
असम्भव से असम्भव कार्य भी भगवती जगदम्बा की कृपा से दुर हो जाती हैं | नवरात्र के नौ दिनों में माँ के अलग अलग रूपों की पूजा की जाती हैं – माँ शैलपुत्री , ब्रह्मचारिणी , चन्द्रघंटा , कुष्मांडा , स्कन्दमाता , कात्यायनी , कालरात्रि , महागौरी , सिद्धिदात्रि माँ के नौ अलग अलग रूप हैं | नव रात्र के पहले दिन घट स्थापना की जाती हैं | इसके बाद नौ दिन माँ का पूजन व उपवास , श्रद्धा और भक्ति से करते हैं | दसवे दिन कन्या पूजन के बाद उपवास खोला जाता हैं | माता सुख़ – समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं |
नवरात्र में रामायण पाठ का विशेष महत्व हैं | अखंड रामायण के पाठ किये जाते हैं | श्रद्धा व भक्ति से रामायण पाठ करने से माँ भगवती अत्यंत प्रसन्न हो अति शीघ्र फल प्रदान करती हैं | दुर्गा चालीसा के पाठ , दुर्गा सप्तशती के पाठ करना चाहिए |
पराशक्ति माँ भगवती श्रीदुर्गा का ध्यान कर “ दुर्गा सप्तशती “ का पाठ स्वयं करे या किसी विद्वान् पंडित से करवा सकते है ध्यान रहे कि नवरात्रि प्रारम्भ होने से लेकर समाप्ति तक माँ के समक्ष अखंड दीप जलाये रखना चाहिए |
भगवान राम का चित्र स्थापित कर रामायण { नव पारायण पाठ }किया जाता हैं प्रत्येक पाठ के पश्चात विश्राम होता है इस प्रकार रामायण के पाठ 9 दिन में पुरे होते है | इसके पश्चात कन्या पूजन कर उन्हें दक्षिणा देवे |
दुर्गा सप्तशती के सिद्ध सम्पुट मन्त्र पढने के लिए यहाँ क्लिक करे
माँ का ध्यान करे
दुर्गति नाशिनी दुर्गा जय जय , काल – विनाशिनी काली जय जय |
उमा – रमा ब्रहमाणी जय जय , राधा – सीता – रुक्मणी जय जय ||
साम्ब सदाशिव , साम्ब सदाशिव ,साम्ब सदाशिव , जय शंकर |
हर हर शंकर दुःखहर सुखकर ,अघ – तम – हर हर हर शंकर ||
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे | हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ||
जय – जय दुर्गा , जय माँ तारा | जय गणेश जय शुभ – आगारा ||
जयति शिवा शिव जानकीराम | गोरी शंकर सीताराम ||
जय रघुनन्दन जय सियाराम | वज्र गोपी प्रिय राधेश्याम |
रघुपति राघव राजा राम | पतित पावन सीताराम ||
|| जय माता दी ||
चैत्र नवरात्रि 2020 व्रत, पूजन विधि महत्त्व, घट स्थापना मुहूर्त | Navratri Pujn Vidhi Ghatasthapana Muhurat 2020 चैत्र नवरात्रि 2020 व्रत, पूजन विधि महत्त्व, घट स्थापना मुहूर्त | Navratri Pujn Vidhi Ghatasthapana Muhurat 2020 चैत्र नवरात्रि 2020 व्रत, पूजन विधि महत्त्व, घट स्थापना मुहूर्त | Navratri Pujn Vidhi Ghatasthapana Muhurat 2020 चैत्र नवरात्रि 2020 व्रत, पूजन विधि महत्त्व, घट स्थापना मुहूर्त | Navratri Pujn Vidhi Ghatasthapana Muhurat 2020 चैत्र नवरात्रि 2020 व्रत, पूजन विधि महत्त्व, घट स्थापना मुहूर्त | Navratri Pujn Vidhi Ghatasthapana Muhurat 2020 चैत्र नवरात्रि 2020 व्रत, पूजन विधि महत्त्व, घट स्थापना मुहूर्त | Navratri Pujn Vidhi Ghatasthapana Muhurat 2020 चैत्र नवरात्रि 2020 व्रत, पूजन विधि महत्त्व, घट स्थापना मुहूर्त | Navratri Pujn Vidhi Ghatasthapana Muhurat 2020 चैत्र नवरात्रि 2020 व्रत, पूजन विधि महत्त्व, घट स्थापना मुहूर्त | Navratri Pujn Vidhi Ghatasthapana Muhurat 2020 चैत्र नवरात्रि 2020 व्रत, पूजन विधि महत्त्व, घट स्थापना मुहूर्त | Navratri Pujn Vidhi Ghatasthapana Muhurat 2020