आरती सांईं बाबा की

आरती सांईं बाबा की आरती उतारे हम तुम्हारी सांई बाबा |

चरणों के तेरे हम पुजारी सांई बाबा |

विद्या बल बुद्धि , बन्धु , माता पिता हो  |

तन मन धन प्राण , तुम ही सखा हो |

हे जग दाता अवतारे , सांई बाबा |

आरती उतारे हम …………..       ||

ब्रह्मा के सगुण अवतार तुम स्वामी

ज्ञानी दयावान प्रभु अन्तर्यामी   |

सुन लो विनती हमारी सांई बाबा |

आरती उतारे हम ……………….

आदि हो अनंत त्रिगुणात्मक मूर्ति |

सिन्धु करुणा के हो उद्धारक मूर्ति |

शिरडी के संत चमत्कारी सांई बाबा |

आरती उतारे हम ……….

भक्तों की खातिर जन्म लिए तुम |

प्रेम ज्ञान सत्य स्नेह , मरम् दिए तुम ||
दुखिया जनों के हितकारी सांई बाबा |

आरती उतारे हम तुम्हारी सांई बाबा ||

अन्य समन्धित पोस्ट

शिवजी की आरती 

धर्मराज जी कहानी