बुध देवता

बुध देवता के पिता का नाम चन्द्रमा तथा माता का नाम तारा हैं भगवान बुध का रंग कनेर के फूलो की तरह पीला हैं | भगवान बुध पीले रंग के वस्त्र और पीले फूलों की माला धारण करते हैं | बुध देवता के शरीर की क्रांति कनेर के पुष्प जैसी हैं | इनके चार हस्त हैं इनके चारों हाथों में तलवार ढाल गदा और वर मुद्रा धारण किये रहते हैं | बुध देवता का रथ श्वेत और प्रकाश से दीप्त हैं |

 

इसमें वायु के वेग वाले दस घौड़े जुते हुए हैं |उनके नाम श्वेत पिशंग सारंग नील पीत विलोहित कृष्ण हरित पृष और प्रिशनी हैं इनका वाहन सिंह भी हैं | भगवान बुध का विवाह मनु पुत्री इला के साथ हुआ | बुध देवता सूर्य के समान तेजस्वी तथा चन्द्रमा क्रांतिमान हैं |भगवान ब्रह्मा ने बुध देवता का नामकरण किया क्यों की बुध देवता गम्भीर हैं |  बुध गृह सदैब मंगल करते हैं |बुध के अधिदेवता और प्रत्यधिदेवता भगवान विष्णु हैं |

Categorized in: