स्वप्न के अशुभ फल |

Swapn Ke AShubh Phal  

Swapn Ke AShubh Phal स्वप्न ज्योतिष के अनुसार रात्रि में शयन के पश्चात जो चलचित्र दिखाई देते हैं उन्हीं विचारो को स्वप्न कहते हैं | सोते समय चेतना की अनुभूति ही स्वप्न हैं | हम रात भर स्वप्न देखते हैं , दिवा स्वप्न भी लोग अक्सर देखते हैं दिवा स्वप्न कल्पना कहलाते हैं नींद में देखा गया स्वप्न ही स्वप्न होता हैं |

स्वप्न के फल – स्वप्न भविष्य में होने वाले शुभ अशुभ परिणाम के सूचक हैं | अक्सर जब रात्रि में लोग स्वप्न देखते हैं तो समझ नहीं पाते की फल शुभ हैं या अशुभ हैं | स्वप्न के शुभ फल में बतलाये फल हैं लेकिन यदि स्वप्न में ये दिखे तो परिणाम अशुभ होगा =

स्वप्न के अशुभ फल एवं निराकरण के उपाय –

खाली दुकान देखना – धन हानी होने वाली |

आग से जलते हुए देखना – व्यापार में धन की हानी |

रोता हुआ बच्चा देखना – जीवन में निराशा का संकेत हैं |

 सुखा हुआ बगीचा देखना – बिना वजह की मुसीबत में पड़ना |

गाय , हस्ती , देव , विप्र इनके बिना काले रंग की वस्तु देखना – अशुभ फल व चिंता कारक होता हैं |

बिना ऋतू वर्षा देखना – धन की हानी होती हैं |

 स्वयं के दांत टूटे देखना – कोई समस्या आपके निकट भविष्य में आने वाली हैं |

काजल को देखना – शारीरिक कष्ट की समस्या |

भूकम्प देखना पहाड़ का हिलता देखना – मन को विचलित कर सकते हैं किसी बीमारी का संकेत हैं |

स्वयं को हँसते हुए देखना – परेशानी आने वाली हैं |

किसी केश विहीन व्यक्ति को देखना – आयु समाप्ति का सूचक हैं |

भिखारी को अपशब्द बोलकर भिक्षा देना – दुर्भाग्य का सूचक हैं |

मृत शिशु को देखना – कार्य में असफलता मिलती हैं

स्त्री हरण देखना – धन नाश का सूचक हैं |

सूर्यास्त देखना – धन नाश का सूचक हैं |

चन्द्र ग्रहण देखना – किसी परेशानी के आगमन का सूचक हैं |

किसी भी वाहन का पहिया निकलता देखना – भारी कष्टों का सूचक हैं |

जीवन बिमा करवाना – अनेक कठिनाईयो का आना |

चक्की देखना – शत्रुओं से हानी |

धुँआ देखना – व्यापार में हानि |

सुराही देखना – बुरी संगती से नुकसान की सम्भावना हैं |

सफेद बिल्ली , चील देखना – धन हानि का सूचक हैं |

दलदल देखना – चिंताये बढ़ने की सम्भावना |

कोहरा ही कोहरा देखना – जीवन में अनेक कठिनाईया आने वाली हैं |

अधपका अन्न खाते हुए देखना – विपतिया आने वाली हैं |

सांड देखना – शत्रु शक्ति शाली होने वाले हैं |

कीचड़ में फंसना , मांस खाना , किसी भवन को टूटते देखना – बहुत सारी व्याधियो से घिरने वाला हैं |

बिल्ली देखना – आपकी किसी से लड़ाई होने वाली हैं |

शादी देखना – आपति आने वाली हैं |

बिजली गिरते हुए देखना – आप किसी संकट में पड़ने वाले हैं |

लोहा का देखना – आप पर विपदा आने वाली हैं |

विधवा स्त्री को देखना – हनी की सम्भावना |

घूमते हुए देखना – शत्रु पक्ष प्रबल हैं |

परीक्षा देते हुए देखना – जीवन में उतार चढ़ाव आने वाला हैं |

उल्लू को देखना – रोग शोक का समाचार मिलने वाला |

स्वयं को पहाड़ से निचे गिरते देखना – मान सम्मान की हानि होने वाली हैं |

स्वयं को दुल्हा बने देखना – संकट का सूचक हैं |

स्वयं को गघे की सवारी करते देखना – मृत्यु का सूचक हैं |

स्वयं को रोटी बनाते देखना – पीड़ा सूचक हैं |

अशुभ स्वप्न निष्फल करने के उपाय :-

अशुभ स्वप्न देखने के पश्चात सो जाना चाहिए जिससे स्वप्न निष्फल हो जाता | नींद खुलने के पश्चात अपने घर में किसी बड़े को स्वप्न के बारे में बता देना चाहिए जिससे स्वप्न निष्फल हो जाता हैं | अथवा प्रातकाल स्वप्न तुलसी माता को सुनाने से भी स्वप्न निष्फल हो जाता हैं |सोने से पहले अपने इष्ट देव का ध्यान कर सोने से बुरे स्वप्न नहीं आते हैं |  

हनुमान जी सब प्रकार के अनिष्ट को दूर करने वाले हैं | बुरे स्वप्न का अनीष्ट दूर करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर सोने से भी बुरे स्वप्न नही आते हैं |

भगवान शिव का ध्यान एवं पूजन कर प्रार्थना करने से भी स्वप्न निष्फल हो जाता हैं | |

स्वप्न के शुभ फल जानने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Categorized in: